Surprise Me!

विश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने प्रशिक्षित युवाओं को किया सम्मानित, बोले- कौशल विकास ही विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव

2026-07-16 11 Dailymotion

विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के तहत प्रशिक्षित युवाओं को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने युवाओं से कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनने और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में नौ लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं. कार्यक्रम में कौशल विकास से जुड़े नवाचारों और उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई. प्रशिक्षित युवाओं ने बताया कि महंगे प्रोफेशनल कोर्स उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत निःशुल्क उपलब्ध हुए, जिससे रोजगार के नए अवसर मिले.