Surprise Me!

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का 'कहर', ई-रिक्शा और कैब की जबरदस्त टक्कर

2026-07-17 8 Dailymotion

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक मंजर देखने को मिला। ओवरटेक लेन में चल रहे लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैब टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में रखा सरिया कैब के अगले शीशे को तोड़ते हुए चालक के शरीर के आर-पार निकल गया। मौके पर ही कैब चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कैब में बैठी महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।