Surprise Me!

सीएम योगी के दौरे से पहले संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर बुलडोजर कार्रवाई, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

2026-07-17 10 Dailymotion

सीएम योगी 18 जुलाई 2026 को संभल का दौरा करने वाले हैं... दौरे से ठीक पहले और खासकर जुमे के दिन डीएम और एसपी ने खुद मौके पर खड़े होकर अवैध रूप से बनाए गए इमामबाड़ा और मजार पर बुलडोजर चलवाया है... जिले के थाना असमोली क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए इमामबाड़ा और मजार को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. ये पूरी कार्रवाई डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.... बता दें कि गांव मुकर्रबपुर में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से इमामबाड़े और हजरत शाह मियां नीम मजार का निर्माण कर कब्जा किया गया था।

#CMYogi #YogiAdityanath #Sambhal #UPNews #UttarPradesh #BulldozerAction #IllegalEncroachment #GovernmentLand #ImamBara #Mazar #LawAndOrder #AdministrativeAction #BreakingNews #IndiaNews #SambhalNews #LatestNews #NewsUpdate #UPPolice #DistrictAdministration #CurrentAffairs