छत्तीसगढ़ के रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। संजय नगर इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल है... एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।