Surprise Me!

मिशन आगमन: स्काईरूट एयरोस्पेस ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया 'विक्रम-1', अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी!

2026-07-18 3 Dailymotion

हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार, 18 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रच दिया. 'मिशन आगमन' नाम के इस प्रक्षेपण के जरिए रॉकेट 450 किमी की पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ. इस मिशन में कई महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी और कमर्शियल पेलोड्स के साथ-साथ एक विशेष 'माइक्रो-आर्ट' पीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हस्तलिखित 'वंदे मातरम' का पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष में भेजा गया. प्रधानमंत्री ने स्काईरूट के फाउंडर पवन कुमार चंदना से बात कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है. यह सफल परीक्षण भारतीय स्पेस सेक्टर के निजीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है.