Surprise Me!

भीषण धमाके से दहल उठा अहमदाबाद, 10 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

2026-07-18 4 Dailymotion

अहमदाबाद, गुजरात : गुजरात का अहमदाबाद एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के चलते दहल उठा। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 15 लोग घायल हुए हैं। घटना वस्त्राल इलाके में रामोल-गतराड रोड पर स्थित टैलेंट फायरवर्क्स नाम की पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर बाद 3.30 बजे के करीब हुई। धमाके के कारण अभी अस्पष्ट हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पटाखा फैक्ट्री से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित RAF कैंप के शीशे तक टूट गए। धमाके की तीव्रता इतनी कि श्रमिको के शवों के चीथड़े दूर दूर तक बिखर गए। RAF, फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।