जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। रामपुर की सेशन कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में निचली अदालत की सुनाई दो साल की सजा और पांच हजार रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा है। यानी... आजम को अभी जेल की रोटी और खानी पड़ेगी। मामला 2019 के लोकसभा चुनाव का है। रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे आजम खान ने चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में तत्कालीन जिलाधिकारी पर विवादित टिप्पणी की थी।