Maharashtra Politics: उद्धव के 'Ram Raksha Andolan' पर भड़के Eknath Shinde, शिवसेना की विरासत पर क्यों छिड़ा महायुद्ध? महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर असली हिंदुत्व और भगवान राम के नाम पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच तलवारें खिंच गई हैं।
महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हिंदुत्व, भगवान राम और दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की विरासत को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं और पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए नागपुर से 'राम रक्षा आंदोलन' की शुरुआत कर दी है। नागपुर के ऐतिहासिक राम मंदिर में पूजा और महाआरती करने के बाद उद्धव ठाकरे ने सत्ताधारी गठबंधन और विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल दागा कि फडणवीस राम की रक्षा करने वालों के साथ हैं या चंदे में हेरफेर करने के आरोपियों के साथ खड़े हैं।
उद्धव ठाकरे के इस आक्रामक अभियान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बेहद कड़ा और तीखा पलटवार किया है। शिंदे ने आरोप लगाया कि जो लोग सत्ता के लालच में बालासाहेब ठाकरे की मूल विचारधारा को छोड़कर कांग्रेस के पाले में चले गए थे, उन्हें अब हिंदुत्व या भगवान राम की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे का आंदोलन वाकई गंभीर है, तो वे सबसे पहले अपने नए सहयोगियों राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अखिलेश यादव को इसमें शामिल होने का न्योता भेजें।
About the Story:
The battle for Hindutva and the political legacy of Balasaheb Thackeray has reignited in Maharashtra as Chief Minister Eknath Shinde launched a scathing attack on Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray's newly launched 'Ram Raksha Andolan'. Commenting on Thackeray's allegations regarding Ram Mandir donation irregularities, Shinde stated that those who abandoned their core ideology to ally with the Congress have no moral right to speak on Hindutva.
#MaharashtraPolitics #UddhavThackeray #EknathShinde #RamRakshaAndolan
~HT.318~PR.514~GR.538~VG.HM~