जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। राजौरी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है, जहां बादल फटने जैसी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में 200 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं, कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक महिला लापता बताई जा रही है। नौशेरा में मनावर नदी उफान पर है, जबकि प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
#JammuKashmir #RajouriFlood #JammuRain #FloodNews #HeavyRainfall #FlashFlood #WeatherAlert #Rajouri #Nowshera #ManawarRiver
#RainAlert #FloodUpdate