जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ धार्मिक यात्राओं को भी प्रभावित कर दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। पहलगाम और बालटाल मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जबकि कटरा से वैष्णो देवी यात्रा भी अगले आदेश तक रोक दी गई है। इधर, सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिससे चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर भूस्खलन, तवी नदी में बढ़ता जलस्तर और पुंछ समेत कई जिलों में भारी नुकसान के बीच प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।