Surprise Me!

तमिलनाडु में बड़ा सियासी भूचाल! सीएम विजय पर टिप्पणी के बाद DMK विधायक गिरफ्तार

2026-07-20 7 Dailymotion

मुख्यमंत्री विजय की आलोचना करने के आरोप में विलाथिकुलम सीट से द्रमुक (DMK) विधायक मार्कंडेयन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थूथुकुडी जिले के कोविलपट्टी में 18 जुलाई को मतदाताओं का आभार जताने के लिए द्रमुक की एक जनसभा हुई थी. इस सभा में विधायक मार्कंडेयन के भाषण से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. मार्कंडेयन ने अपने भाषण में कहा, "न केवल तमिलनाडु, बल्कि भारत के पूरे इतिहास में ऐसा घटिया मुख्यमंत्री कभी नहीं हुआ. वह विधानसभा में यह कहकर पूर्व मुख्यमंत्री की आलोचना करते हैं कि 'मैं विधानसभा में आपके पिता को ढूंढ रहा हूं.' क्या विजय हमें जोकर समझते हैं? हम उन्हें विधानसभा के अंदर देख लेंगे." राज्य सरकार पहले भी TVK सरकार और मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई कर चुकी है. थूथुकुडी टीवीके उत्तरी जिला सचिव बालसुब्रमण्यम ने थूथुकुडी जिला अपराध शाखा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार 20 जुलाई की सुबह विधायक के घर जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मार्कंडेयन की गिरफ्तारी को रोकने के लिए उनके समर्थकों और द्रमुक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां काफी हंगामा हुआ. पुलिस, विधायक मार्कंडेयन को थूथुकुडी जिला पुलिस अधीक्षककार्यालय ले गई. वहां उनसे पूछताछ की गयी. सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 4-स्तरीय कड़ा पुलिस पहरा लगा दिया गया है. मीडिया को भी कार्यालय से 100 मीटर दूर बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया.