अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी का मामला देश में मुद्दा बना हुआ है। इस बीच अयोध्या से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल रामनगरी अयोध्या में पवित्र सरयू नदी की बीच धार में नाव पर बीयर और मटन पार्टी का मामला सामने आया है। जहां चार युवक नाव पर बैठकर मटन खाते, बीयर पीते और उसका वीडियो बनाते दिखे। तस्वीरें सामने आईं तो लोगों की आस्था आहत हुई...शिकायत की गई तो पता चला कि मामला कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट का है। तस्वीरें रविवार को सामने आईं, तस्वीरें देख संत समाज भड़क गया और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#AyodhyaNews, #SaryuRiverBoatParty, #AyodhyabeerMuttonVideo, #AyodhyaPoliceAction, #GuptarghatViralVideo, #SaryuRiverControversy, #AyodhyaCrimeNews, #SantAakroshAyodhya