केंद्र सरकार ‘वंदे मातरम’ पर बड़ा संशोधन बिल लाने वाली है। अब वंदेमातरम का अपमान करने पर अब तीन साल की जेल और जुर्माना भी हो सकता है। दरअसल सरकार मॉनसून सत्र में इसे लेकर एक संशोधन बिल लाने वाली है। इस बिल को संसद में मंगलवार को पेश किए जाने की संभावना है। खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बिल को सदन के पटल पर पेश कर सकते हैं। इस बिल में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971’ में बदलाव करने का प्रस्ताव है, जो अभी तक सिर्फ राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के अपमान को दंडनीय अपराध बनाता था। अब इसमें संशोधन करके वंदे मातरम को भी जोड़ा जाएगा।
#VandeMataram, #bill, #parliament, #nationalsong, #legalprotection, #criminaloffense, #Indiangovernment, #monsoonsession, #amendment, #law, #Nationalpride, #penalty, #150thanniversary