नीट-यूजी समेत कई परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी का ये बयान तब आया है। जब मॉनसून सत्र शुरु होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि, भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। स्काईरूट में काम करने वाली टीम की औसत उम्र 28 वर्ष है। इस दौरान राहुल गांधी पर नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि मैं किसी 56 वर्षीय 'युवक' की बात नहीं कर रहा हूं।
#Rahulgandhi, #pmmodi, #neetpaperleak, #studentprotest, #chalosansad, #dharmendrapradhan, #priyankagandhi, #delhipolice, #parliamentprotest, #educationpolicy