Surprise Me!

8th Pay Commission पर BC Sharma का बड़ा खुलासा, Fitment Factor और OPS पर आया बड़ा अपडेट! जानें

2026-07-21 29 Dailymotion

8th Pay Commission Details Out: PM Modi संग बैठक से OPS बहाली तक, NFIR नेता का बड़ा बयान! जानिए आठवें वेतन आयोग, 3.83 फिटमेंट फैक्टर और कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर क्या है ताजा अपडेट।

आठवां वेतन आयोग लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस समय सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (NFIR) के वर्किंग प्रेसिडेंट बीसी शर्मा ने 8वें वेतन आयोग, फिटमेंट फैक्टर, डीए विलय और ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय मिला है, लेकिन डिजिटल प्रक्रिया के कारण रिपोर्ट तय समय से पहले भी आ सकती है।

कर्मचारी संगठनों की ओर से अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और डॉ. एक्रॉयड फॉर्मूले के आधार पर 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की गई है। यदि यह मांग स्वीकार होती है, तो कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन बढ़कर ₹69,000 तक पहुंच सकता है। इसके अलावा डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज करने, सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने और कोविड काल की रुकी हुई 3 डीए किश्तों के एरियर को जारी करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अगस्त 2024 में हुई प्रतिनिधिमंडल की बैठक का जिक्र करते हुए बीसी शर्मा ने स्पष्ट किया कि पीएम ने ओपीएस मुद्दे से अवगत होने की बात कही थी, लेकिन बैठक में ओपीएस बहाली या आठवें वेतन आयोग पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ था। कर्मचारी संगठन आज भी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को ही प्राथमिकता दे रहे हैं और आयोग के अंतिम फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

NFIR Working President BC Sharma has made significant revelations regarding the 8th Pay Commission, proposed 3.83 fitment factor, basic salary revision to ₹69,000, and discussions with PM Narendra Modi on Old Pension Scheme (OPS). Central government employees and pensioners are closely tracking the upcoming recommendations on DA merger, arrears, and allowance hikes.


#8thPayCommission #FitmentFactor #OPSvsUPS

~PR.514~ED.106~GR.122~HT.96~VG.HM~