महाराष्ट्र के पुणे स्थित स्टार्टअप 'साकार रोबोटिक्स' ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक बेहद इनोवेटिव 'AI मोबाइल सर्विलांस टावर' विकसित किया है. चार पहियों वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी पर लगे इस पोर्टेबल टावर को 4 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ाया जा सकता है, जो आधुनिक AI कैमरों और सॉफ्टवेयर से लैस है. इसे पुलिस के क्रिमिनल डेटाबेस से जोड़कर भीड़ में संदिग्धों की पहचान आसानी से की जा सकती है. प्रयागराज कुंभ मेले से प्रेरणा लेकर बनाए गए इस टावर का इस्तेमाल हाल ही में पुणे के पालकी समारोह में भी किया गया है. बैटरी से चलने वाला यह स्मार्ट टावर सुरक्षा एजेंसियों और ट्रैफिक पुलिस के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है.