Surprise Me!

किसानों का दिल्ली कूच: शंभू बॉर्डर पर पुलिस की भारी बैरिकेडिंग, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का विरोध!

2026-07-21 4 Dailymotion

अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है. किसान नेता सरवण सिंह पंधेर की अगुवाई में किसान मंगलवार सुबह दिल्ली के किसान घाट जाने के लिए शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं. इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स और JCB तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है. अंबाला पुलिस ने इलाके में धारा 163 लागू कर दी है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है. वहीं, बीजेपी नेताओं ने किसानों के इस प्रदर्शन को पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश बताया है. ताज़ा अपडेट्स के लिए वीडियो को अंत तक देखें.