Surprise Me!

NEET Paper Leak पर PM Modi का पहला बयान, 'घोर पाप' बताकर किसे दी चेतावनी? मचा सियासी हड़कंप, Video

2026-07-21 8 Dailymotion

PM Modi on NEET Row: 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ घोर पाप', मोदी का कड़ा रुख! NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी विरोध और राजनीतिक घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस पूरी घटना को "घोर पाप" करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सबसे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पेपर लीक किसी एक राज्य या पार्टी का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की चिंता का विषय है, इसलिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को मिलकर एक पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली विकसित करनी होगी।

दूसरी ओर, NEET-UG विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है, जहाँ NTA को भंग करने और पूरे घोटाले की CBI जांच कराने की मांग को लेकर याचिकाएं दाखिल की गई हैं। परीक्षा से पहले लीक हुए कथित गेस पेपर और हाथ से लिखे प्रश्नों के सेट वायरल होने के बाद से ही विवाद गहराया हुआ है। सरकार का दावा है कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए बिना किसी देरी के री-नीट परीक्षा (Re-NEET) कराई गई और समय पर परिणाम घोषित किए गए।



Addressing the NDA Parliamentary Party meeting, Prime Minister Narendra Modi broke his silence on the NEET-UG paper leak row, terming the leak a 'heinous crime' (ghore paap). Asserting that the government stands firmly with students, PM Modi assured strict action against the 13 arrested accused and called for nationwide cooperation to establish a foolproof examination system.


#PMModi #NEETPaperLeak #NEETUG2026

~HT.96~VG.HM~