Surprise Me!

Sonam Wangchuk Medanta Shift: Delhi HC का बड़ा आदेश, Safdarjung Hospital से क्यों हटे वांगचुक?

2026-07-21 54 Dailymotion

Sonam Wangchuk Medanta Shift: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश! अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ने के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें उनकी पसंद के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है।
दिल्ली हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ रही है। भूख हड़ताल के कारण लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की खंडपीठ ने आदेश दिया है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में तुरंत स्थानांतरित किया जाए। अदालत ने निर्देश दिया है कि सफदरजंग के सभी मेडिकल रिकॉर्ड्स तत्काल मेदांता के डॉक्टरों की टीम को सौंपे जाएं।
सुनवाई के दौरान अदालत के सामने AIIMS, सफदरजंग और एक निजी लैब की मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें शरीर में पोटैशियम स्तर घटने और श्वेत रक्त कणिकाओं (WBC) की संख्या कम होने पर चिंता जताई गई थी। वांगचुक के वकील अखिल सिब्बल ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि परिवार को सफदरजंग अस्पताल के प्रबंधन पर भरोसा नहीं रहा और उनसे जुड़ी मेडिकल जानकारियां साझा नहीं की जा रही थीं। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट किया कि वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने पर कोई आपत्ति नहीं है।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। 18 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। अब हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद उनका आगे का इलाज मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में होगा।

About the Story:

The Delhi High Court has directed authorities to shift social activist Sonam Wangchuk from Safdarjung Hospital to Medanta Hospital in Gurugram following a petition filed by his family. Wangchuk, who was on an indefinite hunger strike at Jantar Mantar over the NEET paper leak issue, saw a decline in critical health parameters including potassium and WBC levels. The court ordered that all medical records be immediately handed over to Medanta Hospital doctors.


#SonamWangchuk #DelhiHighCourt #MedantaHospital #NEETPaperLeak

~HT.318~ED.520~PR.514~GR.538~VG.HM~