Surprise Me!

Indus Water Treaty: सिंधु जल पर India का कड़ा रुख, क्यों गिड़गिड़ाने लगा Pakistan? नहीं मिलेगा पानी

2026-07-21 2 Dailymotion

Indus Water Treaty: सिंधु जल पर India का कड़ा रुख, क्यों गिड़गिड़ाने लगा Pakistan? भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद खत्म नहीं होता, तब तक 1960 की सिंधु जल संधि पुराने स्वरूप में बहाल नहीं होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर भारत सरकार ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों में यह संधि अब पहले की तरह लागू नहीं रहेगी। भारत का स्पष्ट संदेश है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर भरोसेमंद और ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक जल बंटवारे पर किसी सामान्य स्थिति की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

सूत्रों का कहना है कि यदि भविष्य में इस संधि के तहत कोई बातचीत आगे बढ़ती भी है, तो वह केवल नई शर्तों और नए ढांचे (New Framework) के तहत ही संभव होगी। हालांकि भारत ने अभी समझौते से पूरी तरह बाहर निकलने की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विकल्प को खुला रखा गया है। भारत का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देना संधि की मूल भावना का गंभीर उल्लंघन है।

दूसरी ओर, इस फैसले से घबराया पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गुहार लगा रहा है। हालांकि, भारत का कहना है कि पाकिस्तान की असली समस्या पानी की कमी नहीं, बल्कि उसका खराब जल प्रबंधन (Water Management) और भंडारण व्यवस्था है। इसके बावजूद भारत मानवीय आधार पर बाढ़ से जुड़ी चेतावनियां पाकिस्तान को भेजता रहता है। फिलहाल, भारत ने यह साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

About the Story:
India has hardened its position on the 1960 Indus Waters Treaty (IWT) with Pakistan, stating that the agreement cannot function in its original form amidst ongoing cross-border terrorism. Government sources revealed that any future water arrangement will strictly adhere to new terms and conditions, dealing a major diplomatic blow to Islamabad.

#IndusWaterTreaty #PMModi #IndiaPakistan

~HT.410~ED.520~PR.514~GR.508~VG.HM~