Surprise Me!

पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी, कहा- सरकार छात्रों के साथ, होगी सख्त कार्रवाई

2026-07-21 12 Dailymotion

NEET पेपर लीक पर पहली बार पीएम मोदी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले NDA की मंगल मिलन मीटिंग में पीएम मोदी ये बात कही. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मीडिया के सामने सरकार का पक्ष रखा. किरेन रिजियू का ये बयान इस मुद्दे पर काकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद आया है. पीएम मोदी ने पेपर लीक को देश के लिए चिंता का विषय बताया और कहा कि इस राजनीति नहीं होनी चाहिए.  

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में भारी बवाल हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बात बार स्थगित करनी पड़ी. वहीं दूसरे दिन भी हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी. उधर, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर किसानों की चिंता पर रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि किसानों का हित प्राथमिकता रहेगा और उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा.