Surprise Me!

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, AAP ने साथ की जगह उधेड़ दी बखिया

2026-07-21 3 Dailymotion

पेपर लीक के मुद्दे पर अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मॉनसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पीएम आवास के करीब धरने पर बैठ गए। ये सभी नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते दिखे। धरने पर बैठने से पहले इन सभी नेताओं ने संसद से पीएम आवास तक मार्च निकाला। करीब एक घंटे बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं से मिलने पहुंचे और राहुल गांधी से बात की। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने केंद्र के सामने पांच मांगे रखी। जिसमें पहली मांग है शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, गृहमंत्री का दोनों सदनों में बयान, सदन में इस मामले की विस्तृत चर्चा, छात्रों के मुद्दे को सुना जाए और प्रदर्शन के दौरान हिंसा की निष्पक्ष जांच हो। हालांकि जितेंद्र सिंह और राहुल गांधी के बीच की ये बातचीत असफल रही। जिसके बाद सभी सांसद धरने पर बैठ गए। इस दौरान राहुल गांधी हाथ में बंधी हथकड़ी जैसे रस्सी भी दिखाते दिखे।