Surprise Me!

पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल और प्रियंका का प्रदर्शन, मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

2026-07-21 12 Dailymotion

NEET पेपर लीक मामले में रोजाना बवाल बढ़ता ही जा रहा है. आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के आवास के बाहर धरना दिया. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता प्रदर्शन में शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. राहुल गांधी ने X पर पोस्ट में लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो जवाब दिए बिना, किसी नतीजे का सामना किए बिना, बच निकलेंगे तो वह ऐसा नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. आगे राहुल गांधी ने कहा कि सरकार न तो इस घटना की कोई जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर चर्चा करना चाहती है. उन्होंने भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने छात्रों पर हमले को हर भारतीय परिवार पर हमला करार दिया.