अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब CAPF और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन पदों पर भर्ती के दौरान पूर्व अग्निवीरों को 50% आरक्षण, 3 साल की आयु सीमा में छूट, जबकि पहले बैच के अग्निवीरों को 5 साल तक की आयु छूट मिलेगी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए भर्ती नियमों में संशोधन किया है और 'Ex Agniveer Wing' का भी गठन किया है। हालांकि, विपक्ष ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार को कोटा बढ़ाने के बजाय अग्निवीरों को स्थायी नौकरी देनी चाहिए।
#Agniveer #AgnipathScheme #CAPF #BSF #AssamRifles #ModiGovernment #HomeMinistry #ExAgniveer #Reservation #GovernmentJobs #IndianArmy