Surprise Me!

संसद में तीसरे दिन भी हंगामे के आसार... NEET, छात्रों पर कार्रवाई और राहुल के धरने पर घमासान

2026-07-22 5 Dailymotion

सद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी भारी हंगामे के आसार बने हुए हैं. NEET पेपर लीक, दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे अहम मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. विरोध दर्ज कराने के लिए आज सभी विपक्षी दलों ने 'ब्लैक डे' (Black Day) मनाने का ऐलान किया है और सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, प्रमोद तिवारी और टीएमसी के कल्याण बनर्जी ने भी छात्रों की आवाज दबाने को लेकर सरकार पर कड़ा निशाना साधा है.

दूसरी ओर, सरकार आज लोकसभा में अपना विधायी कामकाज आगे बढ़ाने की तैयारी में है, जिसके तहत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश करेंगे. देखना यह होगा कि आज सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल पाती है या फिर तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ जाती. ताजा राजनीतिक अपडेट्स के लिए वीडियो को अंत तक देखें.