हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बोह घाटी में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने भयंकर तबाही मचाई है. अचानक आए सैलाब और भूस्खलन की वजह से 15 से 20 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गए हैं. इस खौफनाक हादसे में कई मवेशियों की मौत हो गई है. प्रशासन के मुताबिक, गनीमत यह रही कि समय रहते लोग घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि एक महिला घायल हुई है जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है.
राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है. मौसम विभाग ने कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, और प्रदेश में 27 जुलाई तक बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है. ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट के लिए वीडियो देखें.