Surprise Me!

सोनम वांगचुक बोले, 'मैं अनशन तोड़ने के लिए तैयार, सरकार छात्रों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करे'

2026-07-22 4 Dailymotion

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन महत्वपूर्ण मोड़ पर है. बुधवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने मांग की है कि सरकार किसी भी छात्रों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करे और उनके अनुसार यदि सरकार ऐसा आश्वासन देती है तो वे अपना अनशन समाप्त कर लेंगे. हालांकि, यह तय नहीं है कि सोनम वांगचुक अपना अनशन समाप्त कर लेंगे तो सीजेपी का आंदोलन समाप्त हो जाएगा. सोनम वांगचुक ने अपनी चिट्ठी में लिखा, "मंगलवार रात अस्पताल में मुझसे मिलने और मेरा अनशन खत्म करने की आपकी पुरजोर अपील के लिए धन्यवाद. हमारी बातचीत के दौरान, आपने मुझे भरोसा दिलाया कि सरकार उन छात्रों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी जिन्होंने परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या कर ली थी, और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा होगी, जिसमें माननीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार करना भी शामिल है."