केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार शाम को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष को पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पेपर लीक और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब भी दिया। जेपी नड्डा ने विपक्षी राज्यों में कथित पेपर लीक की घटनाओं की भी जानकारी दी, उन्होंने कहा कि, मैं किसकी बात करूं, जम्मू-कश्मीर में सर्विस सिलेक्शन बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक की बात करूं, जहां कांग्रेस की सरकार है और नेशनल कॉन्फ्रेंस की NC है, इसी तरह हिमाचल प्रदेश में, हिमाचल प्रदेश स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड में पेपर लीक हुआ, वहां भी कांग्रेस की सरकार है, झारखंड में JAC में हिंदी और साइंस के पेपर लीक हुए, ऐसे न जाने कितने पेपर लीक हैं जो कांग्रेस शासन में हुए हैं
Hashtags:#JPnadda, #PressconferenceofJPnadda, #CJPprotest, #jpnaddaoncjpprotest, #jpnaddaonsonamWangchuk, #jpnaddatargetsrahulgandhi, #RahulGandhipressconference