Surprise Me!

NEET पर बिहार में उबाल, कटिहार में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, बेगूसराय में डीएम ऑफिस का घेराव

2026-07-23 2 Dailymotion

NEET पेपर लीक के विरोध में आंदोलन लगातार फैलता जा रहा है। पटना के बाद अब जंतर-मंतर की आग बिहार के अन्य जिलों में भी फैल रही है। गुरुवार को कटिहार और बेगूसराय में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। कटिहार में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, लाठीचार्ज के बाद पथराव भी हुआ। वहीं बेगूसराय में छात्रों और विभिन्न छात्र संगठनों ने डीएम कार्यालय तक मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।