Surprise Me!

पेपर लीक पर मिशन मोड में सरकार, 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, 13 आरोपियों पर तेज होगा ट्रायल

2026-07-23 1 Dailymotion

NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त संदेश के बाद सरकार मिशन मोड में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मध्य प्रदेश में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन अदालतों में NEET पेपर लीक से जुड़े मामलों की रोजाना सुनवाई होगी ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।