दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर जारी CJP के आंदोलन के बीच सुरक्षा व्यवस्था लगातार कड़ी की जा रही है। पहले दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए और अब कनॉट प्लेस के कारोबारियों को भी शाम साढ़े छह बजे तक दुकानें, दफ्तर और रेस्टोरेंट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। नई दिल्ली नगर परिषद यानी NDMC की हिदायत के बाद पर न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन यानी NDTA ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने भी इस सर्कुलर पर सवाल उठाए हैं।