Surprise Me!

अनंतनाग में आतंकवादी हमले के बाद घाटी में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान तेज, दो टेररिस्ट के ढहाए गए घर

2026-07-23 3 Dailymotion

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के दो सक्रिय आतंकियों के मकानों को IED लगाकर ध्वस्त कर दिया गया.जिन आतंकियों के घर गिराए गए उनके नाम बिजबेहरा के गौरी का रहने वाले आदिल ठोकर और बिजबेहरा के हसनपुरा का रहने वाला हारून है. .पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद आदिल ठोकर का पुराना घर भी गिरा दिया गया था. ये कार्रवाई हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की आतंकियों द्वारा हत्या के एक दिन बाद की गई. बडगाम के रहने वाले आशिक अनंतनाग के लाल चौक पर अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात थे. हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरी घाटी में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन तेज़ कर दिया है. कई ज़िलों में बड़े पैमाने पर छापेमारी, तलाशी और घेराबंदी के अभियान चलाया गया है. जबकि पूछताछ के लिए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया. जिनमें कुछ कथित ओवर ग्राउंड वर्कर भी शामिल हैं. इस बीच अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पूरी घाटी में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. नेशनल हाईवे, मुख्य सड़कों पर चेकपॉइंट्स को और मज़बूत किया गया है.  गाड़ियों की सघन तलाशी, पहचान की पुष्टि, इलाके में गश्त और संयुक्त निगरानी भी बढ़ा दी गई है.