Supreme Court Lawyers Protest: NEET छात्र आंदोलन के समर्थन में आए सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील! नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' के नारे लगाते हुए छात्रों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।
देशभर में चल रहे NEET-UG पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलनों के बीच दिल्ली स्थित सुप्रीम COURT परिसर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व जज, छात्रों के अधिकारों की रक्षा और न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एस. मुरलीधर (S. Muralidhar) और इंदिरा जयसिंह (Indira Jaising) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का पाठ किया और "लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ" के नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने स्पष्ट किया कि वे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन और कथित अन्याय के खिलाफ खड़े हैं। इंदिरा जयसिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह विरोध प्रदर्शन उनके अपने लिए नहीं बल्कि देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एस. मुरलीधर ने कहा कि कानूनी बिरादरी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव कानूनी सहायता दी जाएगी।
इस घटनाक्रम ने NEET विवाद को एक नया कानूनी और राजनीतिक मोड़ दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े कई युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि वे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे।
About the Story:
Senior Supreme Court advocates, including Indira Jaising and Dr. S. Muralidhar, gathered on the apex court premises to recite the Preamble to the Constitution in solidarity with students protesting the NEET-UG paper leak. Under the banner of the 'Save Democracy, Save Constitution' campaign, the legal fraternity condemned police action against peaceful demonstrators and demanded immediate justice for the affected candidates.
#SupremeCourt #NEETPaperLeak #LawyersProtest #IndiraJaising
~HT.318~GR.122~ED.520~PR.514~VG.HM~