नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों के चलते Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने एहतियातन 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी है. वही नई दिल्ली के तरफ कई मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने की वजह से यात्रीं परेशान हैं. वहीं बस रूट भी नई दिल्ली के तरफ बंद कर दिया गया है साथ ही जगह-जगह बैरिकेडिंग है जिसकी वजह से आज यात्री परेशान होते दिखाई दिए. प्रभावित स्टेशनों में मुख्य रूप से शामिल हैं,राजीव चौक,केंद्रीय सचिवालय ,मंडी हाउस,पटेल चौक जनपथलोक कल्याण मार्गउद्योग भवन / आईटीओ (ITO)और अन्य आसपास के केंद्रीय दिल्ली क्षेत्र के स्टेशन है .