मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर में सोनवारी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले मोदीनगर में बारिश के बाद का नजारा देखने को मिला है. जहां स्कूल की छुट्टी होने के बाद छोट-छोटे छात्रों के द्वारा घर जाते सामने उफनते नाले से होकर जुगारना पड़ता है. इसके साथ-साथ स्कूल जाने के लिए भी इसी तरह से हर दिन आना-जाना पड़ता है. मैहर जिले के सोनवारी, डेल्हा, चोपड़ा से लगे हुए कई गांव के ऊपर पहाड़ में हुए एकत्रित पानी की वजह से यह नाली के रूप में भारी मात्रा पर एक साथ पहाड़ से नीचे आता है. जिसकी वजह से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी जान जोखिम में डालकर इस नाले को पार करना पड़ता है और फिर विद्यालय तक पहुंचा जाता है.