Surprise Me!

UTU पेपर लीक: व्हाट्सऐप पर पहुंचे सवाल, आरोपी प्रोफेसर पर सात साल का बैन

2026-07-24 1 Dailymotion

देशभर में NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में BTech थर्ड ईयर के दो पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले व्हाट्सऐप ग्रुप में सवाल शेयर किए। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों पेपर रद्द कर दिए गए हैं और विश्वविद्यालय ने 7 साल का बैन लगा दिया है। इस घटना के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है, जबकि बीजेपी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।