Surprise Me!

असम के 11 जिलों में बाढ़ से हाहाकार; कार्बी आंगलोंग में सड़क पर रहने को मजबूर लोग, 41 की मौत!

2026-07-24 30 Dailymotion

असम में लगातार हो रही भारी बारिश ने भयानक रूप ले लिया है. राज्य के 11 जिले इस वक्त भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं. कार्बी आंगलोंग जिले में हालात बेहद खराब हैं, जहां बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है. बेघर हुए लोग अपने परिवारों के साथ सड़क किनारे अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं और अब तक सरकारी मदद की राह देख रहे हैं.

इस विनाशकारी बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है और साढ़े छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. असम बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट्स के लिए वीडियो को पूरा देखें.