Surprise Me!

CJP के प्रदर्शन के चलते लगातार तीसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशन बंद, भारी परेशानी में दिल्ली वाले

2026-07-24 1 Dailymotion

राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन मेट्रो यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों के मद्देनजर 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है. NEET पेपर लीक के खिलाफ यह प्रदर्शन अब अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है.

स्टेशनों के बंद होने से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम यात्रियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऑटो और टैक्सी वाले दोगुना किराया वसूल रहे हैं, जिससे जनता का गुस्सा फूट पड़ा है. यात्रियों का दर्द और इस पूरी ग्राउंड रिपोर्ट को विस्तार से जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.