कांग्रेस संसदीय दल यानि कि सीपीपी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके की आलोचना की और आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था गहरे संकट का सामना कर रही है। सोनिया गांधी ने "शिक्षा व्यवस्था का पतन, युवा भारत का सदमा" शीर्षक वाले अपने लेख में नीट पेपर मामले के चलते केंद्र सरकार को जमकर घेरा है। वहीं सोनिया गांधी के आर्टिकल को लेकर अब देश की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है।