Surprise Me!

क्या 'संसद मार्च' में प्रदर्शनकारियों पर चली थी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस का साफ इनकार, अब RAF पर टिकी नजरें!

2026-07-24 4 Dailymotion

 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित रूप से पैलेट गन का इस्तेमाल किए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने शुक्रवार को कहा कि वह उन मीडिया रिपोर्टों की "जांच कर रही है", जिनमें दावा किया गया है कि दंगा नियंत्रण के लिए तैनात उसकी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया था.

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ईटीवी भारत को बताया कि यह मामला उनके काम करने के तौर-तरीकों से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि विभाग इस बात की जांच कर सकता है कि पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था या नहीं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाकों में हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने के आरोप लगे. संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों की कथित तौर पर पुलिस के साथ झड़प हो गई थी, जिसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई में 80 से अधिक प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है.