मुंबई, महाराष्ट्र: फिल्म 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' की स्टारकास्ट हिमांश कोहली, सोनाली सहगल और डायरेक्टर कमल चंद्रा ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ने बताया कि फिल्म की शूटिंग बेहद खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है, जो दर्शकों को विजुअली भी काफी आकर्षित करेंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म का हर किरदार बेहद मजबूत और अच्छी तरह लिखा गया है, जो कहानी को और प्रभावशाली बनाता है। स्टारकास्ट ने बताया कि 'आर्यभट्ट के ज़ीरो' की कहानी शिक्षा व्यवस्था की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का नायक एक आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखता है, लेकिन उसे अपने माता-पिता का समर्थन नहीं मिलता। इसी बीच जिस लड़की से वह प्यार करता है, उसकी शादी किसी और से हो जाती है। इन कठिन परिस्थितियों के बाद वह अपने जीवन को नई दिशा देता है, संघर्ष करता है और आखिरकार आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा करता है। इसी के साथ ही उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और देश में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सवाल किया गया, तो स्टारकास्ट ने जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी छात्र प्रदर्शन को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था समाज और देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
#AryabhattKeZero #HimanshuKohli #SonaliSehgal #KamalChandra #UpcomingMovie #Bollywood #MoviePromotion #IAS #EducationSystem #StudentProtest #CJPProtest #EntertainmentNews #HindiCinema #CelebrityInterview #IANS