अब एक महीना बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजेगा। सावन जो आ रहे हैं। शिवभक्तों के लिए ये पूरा महीना विशेष है और भक्ति में लीन रहने वाला भी है। इसी महीने में कांवड़ यात्राएं निकलती है। शिवभक्त शिवालयों में जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं। यूपी में खासतौर पर कांवड़ियों का काफी ख्याल रखा जाता है, क्योंकि सीएम योगी खुद कांवड़ यात्रा और उनके रूट की मॉनिटरिंग करते हैं। इसलिए यूपी के कई जिलों में कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं, जिसमें कांवड़ यात्रियों के लिए मार्ग, साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था जैसी जरूरी बातें हैं, आप कुछ जिलों के प्रशासन के अधिकारियों को सुनिए कि वो तैयारियों पर क्या कह रहे हैं।
Hashtags:#MadiyahunNews, #KanwarYatra2026, #PeaceCommitteeMeeting, #SDMNaveenKumar, #MadiyahunKanwarYatra, #KanwarYatraSchedule, #UPNews