NEET पेपर लीक पर सरकार और CJP के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है. दिल्ली में सरकार और CJP के प्रवक्ताओं के बीच बैठक बेनतीजा खत्म हो रही है. हालांकि CJP की तीन में से दो मांगों पर दोनों के बीच सहमति बनी है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग गतिरोध बना हुआ है. बैठक में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का भी मुद्दा उठा, जिस पर सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया.
मुआवजे और मुकदमों के मामलों में भले ही सहमति बनती दिख रही हो, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा नहीं होगा. दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP की मांगों पर उच्च स्तर पर विचार किया जा रहा है.
अब सबकी निगाहें शनिवार शाम को होने वाली उस अहम बैठक पर टिकी हैं, जो इस पूरे राजनीतिक और छात्र आंदोलन के भविष्य का फैसला कर सकती है, हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि इस्तीफा समस्या का समाधान नहीं है और ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा.