Surprise Me!

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, आपराधिक केस के तहत होगी कार्रवाई, बदल रहा पूरा सिस्टम

2026-07-24 20 Dailymotion

पेपर लीक पर छात्रों की नाराजगी और जंतर-मंतर हो रहे प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। दरअसल NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इतना ही नहीं बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। ये कदम NTA में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव के तहत उठाया गया है। एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला था। अधिकारियों के अनुसार, आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और संस्था में तकनीकी सुधार लागू किए जाएंगे ताकि परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके और ऐसा टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा सके, जिसमें पेपर लीक की गुंजाइश न हो, NTA 4 सीनियर जनरल मैनेजर और UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स नियुक्त करेगा।

#NTAPaperLeak, #EducationMinistryPressConference, #NEETExamControversy, #NTAReform, #EducationMinistryNews,#ExamPaperLeak, #DelhiNews, #NTAOfficialAction