मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के युद्ध का दायरा बड़ा होने लगा है, क्योंकि युद्ध की आग में अब गल्फ देश भी कूद गए है, पहली बार कुवैत और बहरीन ने ईरान पर सीधा हमला किया है,दोनों देशों ने ईरान के मिसाइल स्टोरेज और सैन्य ठिकानों पर हमले किए है, वहीं सऊदी अरब दोनों देशों को ईरान के खिलाफ इंटेलिजेंस और डिफेंसिव एयर कवर दे रहा है, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चीन और रूस, दोनों इस युद्ध में ईरान के साथ शामिल नहीं हैं, और अगर ऐसा हुआ तो यह उनके लिए 'बहुत बुरा' होगा।