खुले नाले लगातार दिल्ली सरकार की पोल खोल रहे हैं... लापरवाह सिस्टम के आगे जान की कीमत नाम मात्र की रह गई है... दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है... जिसमें अमेरिका में हाई एजुकेशन प्राप्त कर रहे 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई... हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपनी महिला मित्र के साथ कार से जा रहा था और नांगल देवत क्षेत्र के पास एक तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा. फिसलन भरी सड़क के कारण कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी और पलट गई. गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई