Surprise Me!

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: जहां लगी थी आग, आज वहीं चला "बाबा" का बुलडोजर

2026-07-25 2 Dailymotion

लखनऊ के चर्चित अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने उस बिल्डिंग के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की, जहां 22 जून को भीषण आग लगी थी। LDA का कहना है कि जांच में निर्माण नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण की पुष्टि हुई थी। भवन मालिक को 15 दिन का नोटिस दिया गया था, लेकिन तय समय में अवैध हिस्सा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।