Surprise Me!

24 घंटे में दूसरी बार PM मोदी ने जारी किया वीडियो, NEET विवाद के बीच Gen-Z और युवाओं से कही ये बड़ी बात!

2026-07-25 4 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर सीधे देश के युवाओं और 'Gen-Z' से संवाद किया है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी ने अपने पहले संदेश पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के लिए युवाओं का आभार जताया.

यह वीडियो संदेश ऐसे समय में आया है जब देशभर में NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन जारी है. पीएम मोदी ने एक बार फिर छात्रों को आश्वस्त किया है कि पेपर लीक के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इसके लिए सरकार जल्द ही कैबिनेट में एक सख्त ड्राफ्ट बिल लाने और फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है. संसद में हंगामे और विपक्ष की मांग के बीच पीएम मोदी के इस नए वीडियो के क्या मायने हैं? पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.