करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी के नौंवे महीने में चल रही हैं और जल्द ही अपने फर्स्ट बेबी का वेलकम करने वाली हैं। मॉम टू बी करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी डे टू डे लाइफ की झलक पोस्ट के जरिए दे रही हैं। एक्ट्रेस कभी अपने फन मोमेंट्स की ग्लिम्प्स देती हैं, तो कभी अपने टेस्टी फूड की और कभी वर्कआउट कर प्रेग्नेंट विमेन्स को इंस्पायर करती नजर आती हैं। और इस बार डीवा ने हसबैंड वरुण बंगेरा के साथ के ड्रीमी मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों का बॉन्ड फैंस को कपल गोल दे रहा है।