पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने देश की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। इस्तीफे के बाद विपक्ष ने इसे युवाओं और अपने संघर्ष की जीत बताया है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।